Irrigation Department Employees Protest Against Job Cuts in Eastern Yamuna Canal काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने जताया विरोध, Saharanpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSaharanpur NewsIrrigation Department Employees Protest Against Job Cuts in Eastern Yamuna Canal

काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने जताया विरोध

Saharanpur News - सिंचाई विभाग में समाप्त किए गए पदों के विरोध में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर कार्य किया। कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर यह विरोध जारी है। 14 मई को शासनादेश के बाद 15 महत्वपूर्ण पदों को मृत...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहारनपुरWed, 21 May 2025 12:11 AM
share Share
Follow Us on
काली पट्टी बांधकर कर्मचारियों ने जताया विरोध

सिंचाई विभाग में समाप्त किए गए पदों के विरोध में अधिशासी अभियंता अपर खण्ड पूर्वी यमुना नहर के सभी कर्मचारियों द्वारा काली पट्टी बांधकर कार्य किया गया। सिंचाई विभाग संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान पर आयोजित प्रतीकात्मक विरोध आज बुधवार को भी जारी रहेगा। समिति के प्रांतीय प्रभारी विकास धार्या ने बताया कि विभाग के अति महत्वपूर्ण पद उप राजस्व अधिकारी, जिलेदार, सींच पर्यवेक्षक, सींचपाल, नलकूप चालक, हेड मुंशी, मुंशी टंडेल, नायक टंडेल, रनर सहित 15 पदों को 14 मई को शासनादेश के बाद मृत घोषित कर दिया गया है। सरकार के इस निर्णय से कर्मचारी और किसानों के हित प्रभावित होंगे।

सुशील कुमार, रविंद्र, विपिन सैनी, आनंद, सोनू कुमार, मनोज मग्गू, नाथीराम, अश्विनी, नरेंद्र, शिव विकास, नैन सिंह, चंद्रपाल, शिवकुमार, अशोक कुमार आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।