Uttar Pradesh Women Commission Vice Chairperson Inspects Elderly Home Uncovers Irregularities रजिस्टर में 108 बुजुर्गों की एंट्री, उपस्थिति 50 की भी नहीं, Gorakhpur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsGorakhpur NewsUttar Pradesh Women Commission Vice Chairperson Inspects Elderly Home Uncovers Irregularities

रजिस्टर में 108 बुजुर्गों की एंट्री, उपस्थिति 50 की भी नहीं

Gorakhpur News - गोरखपुर में उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने गोकुलधाम वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। रजिस्टर में 108 बुजुर्गों की एंट्री थी, लेकिन केवल 50 उपस्थित थे। बुजुर्गों ने पेंशन और दूध...

Newswrap हिन्दुस्तान, गोरखपुरWed, 21 May 2025 06:41 AM
share Share
Follow Us on
रजिस्टर में 108 बुजुर्गों की एंट्री, उपस्थिति 50 की भी नहीं

गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी मंगलवार को बड़गो स्थित गोकुलधाम वृद्धा आश्रम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान रजिस्टर पर 108 बुजुर्गों को एंट्री थी, लेकिन मौजूदगी 50 की भी नहीं थी। बुजुर्गों ने उपाध्यक्ष को बताया कि वृद्धापेंशन और विधवा पेंशन तक नहीं मिल रहा है। रात में दूध भी नहीं मिल रहा है। निरीक्षण में वृद्धाआश्रम के कर्मचारियों की मनमानी भी दिखी। ज्यादातर कर्मचारी अनुपस्थित थे, लेकिन रजिस्टर में उनकी उपस्थिति दर्ज थी। जिसपर उपाध्यक्ष ने कड़ा एतराज जताया। इसी परिसर में मानसिक वृद्धाश्रम है। यहां कुल 10 कर्मचारियों में 3 गैरहाजिर थे।

उपाध्यक्ष ने बताया कि रजिस्टर में 120 की उपस्थिति दर्ज कर बुजुर्गों के नाम पर राशन की गलत तरीके से निकासी की जा रही है। राशन के नाम पर बड़ा घोटाला किया जा रहा है। इसकी शिकायत विभागीय मंत्री और उच्चाधिकारियों से की जाएगी। इसके पूर्व भी निरीक्षण में अनियमितता मिली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।