Governor and Chief Minister Unveil Binod Babu Statue at BBMKU Event 2021 में भवन का उद्घाटन, अब प्रतिमा का अनावरण, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsGovernor and Chief Minister Unveil Binod Babu Statue at BBMKU Event

2021 में भवन का उद्घाटन, अब प्रतिमा का अनावरण

धनबाद में बीबीएमकेयू के लिए मंगलवार का दिन विशेष रहा। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से बिनोद बाबू की प्रतिमा का अनावरण किया। इससे पहले, 2021 में प्रशासनिक भवन...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 21 May 2025 06:56 AM
share Share
Follow Us on
2021 में भवन का उद्घाटन, अब प्रतिमा का अनावरण

धनबाद, मुख्य संवाददाता। बीबीएमकेयू के लिए मंगलवार का दिन खास बन गया। यह दूसरा मौका रहा जब राज्यपाल और मुख्यमंत्री संयुक्त रूप से बीबीएमकेयू के कार्यक्रम में शामिल हुए। इससे पहले तत्कालीन राज्यपाल रमेश बैस व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 22 जुलाई-2021 को भेलाटांड़ के नए कैंपस में प्रशासनिक भवन सह एकेडमिक ब्लॉक का ऑनलाइन उद्घाटन किया था। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संयुक्त रूप से मंगलवार को बिनोद बाबू की प्रतिमा का अनावरण किया। बताते चलें कि झारखंड सरकार ने 23 मार्च-2017 को बीबीएमकेयू की स्थापना का गजट नोटिफिकेशन जारी किया। 13 नवंबर-2017 को तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने विवि के नए भवन का शिलान्यास किया।

2021 में भवन का उद्घाटन हुआ। बिनोद बाबू की प्रतिमा का अब अनावरण हुआ है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।