Award Ceremony at Ramharsh Inter College Honoring Top Students खुशी प्रजापति बनी रामहर्ष इण्टर कॉलेज की टॉपर, सम्मानित, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsAward Ceremony at Ramharsh Inter College Honoring Top Students

खुशी प्रजापति बनी रामहर्ष इण्टर कॉलेज की टॉपर, सम्मानित

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल में पुरस्कार वितरण तथा सम्मान समारोह का

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 21 May 2025 10:19 AM
share Share
Follow Us on
खुशी प्रजापति बनी रामहर्ष इण्टर कॉलेज की टॉपर, सम्मानित

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रामहर्ष इंटर कॉलेज निचलौल में पुरस्कार वितरण तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान कक्षा छह से नौ और ग्यारहवीं में अच्छे अंक पाने वाले मेधावियों को सम्मानित किया गया। प्रबंधक रामहर्ष शर्मा और संरक्षक राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने इसका शुभारंभ किया। समारोह में कक्षा छह की छात्रा श्रद्धा पाण्डेय 89. 60%, कक्षा नौ की खुशी प्रजापति 96.76%, कक्षा नौ के अविनाश द्विवेदी 84.90%, कक्षा नौ के आफताब अंसारी 95.49% ,कक्षा नौ के ह्रदेश प्रजापति 85.88%, कक्षा नौ अंग्रेजी माध्यम श्रद्धा जायसवाल 83.33%, कक्षा 11 में अनुराग मौर्य 75%, कक्षा 11 रफीक अली 70%, कक्षा 11 में रितिका रौनियार 87.8%, कक्षा 11 में सबीना खातून 69.9%, कक्षा 11 में सचिन चौरसिया 83.4%, कक्षा 11 विनय चौधरी 77.3%, मंजीत कुशवाहा 77.2% को बेहतर प्रदर्शन पर सम्मानित किया गया।

कक्षा नौ की छात्रा खुशी प्रजापति ने 96.76% को बेहतर प्रदर्शन किया था, उसे विशेष सम्मान दिया गया। प्रधानाचार्य विश्वंभर पाण्डेय ने सभी के प्रति आभार जताया। इस दौरान महेन्द्र विश्वकर्मा, हरेंद्र प्रसाद शर्मा, गणेश प्रसाद विश्वकर्मा, दिनेश मणि त्रिपाठी, नेत्ररंजन शर्मा, शंभू यादव , विनोद यादव, त्रिपुरारी शर्मा, संजय शर्मा , बृजेश पांडेय, आनंद प्रकाश द्विवेदी, नलिन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।