विवि का श्रेय लेने की ओछी राजनीति: राज सिन्हा
धनबाद विधायक राज सिन्हा ने बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय में बिनोद बाबू की प्रतिमा स्थापना को खुशी की बात बताया। उन्होंने कहा कि विवि की स्थापना का श्रेय लेने की कोशिश ओछी राजनीति है। उन्होंने...

धनबाद, विशेष संवाददाता। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि बिनोद बिहारी कोयलांचल विश्वविद्यालय परिसर में बिनोद बाबू की प्रतिमा स्थापना खुशी की बात है। बिनोद बाबू ने ही पढ़ो और लड़ो का नारा दिया। वैसे मौके पर जिस तरह विवि की स्थापना का श्रेय लेने की कोशिश की गई वह ओछी राजनीति है। कुलपति प्रोफेसर राम कुमार सिंह ने विवि की स्थापना का श्रेय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दिया और मुख्यमंत्री भी उसे स्वीकार करते नजर आए। कोयलांचल के लोग भली-भांति जानते हैं कि विवि की स्थापना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। राज सिन्हा ने कहा कि विधानसभा में उनकी मांग पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने सदन में ही घोषणा की।
पहले कोयलांचल विश्वविद्यालय नाम था। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय नाम दिया। खुद शिलान्यास करने रघुवर दास पहुंचे और विवि का तुरंत काम भी शुरू करा दिया। राजनीति में कम से कम इतनी नैतिकता होनी चाहिए थी कि कुलपति को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को कार्यक्रम में आमंत्रित करना चाहिए था। आते या नहीं आते यह अलग बात थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।