Suspicious Death of 50-Year-Old Woman in Siswa Police Intervene Before Cremation महराजगंज में अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय पुलिस ने रोका शव, जानिए क्यों?, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsSuspicious Death of 50-Year-Old Woman in Siswa Police Intervene Before Cremation

महराजगंज में अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय पुलिस ने रोका शव, जानिए क्यों?

Maharajganj News - रविवार को सिसवा में 50 वर्षीय फेंकना देवी की संदिग्ध मौत की सूचना पर पुलिस ने शव को दाह संस्कार के लिए ले जाते समय रोक दिया। पुलिस ने मायके और ससुराल पक्ष से पूछताछ की। दो घंटे बाद मृतका के शव को दाह...

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजSun, 25 May 2025 03:35 PM
share Share
Follow Us on
महराजगंज में अंतिम संस्कार के लिए ले जाते समय पुलिस ने रोका शव, जानिए क्यों?

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। रविवार को सिसवा में एक 50 वर्षीय महिला की संदिग्ध मौत की सूचना पर कोठीभार पुलिस ने शव को दाह संस्कार के लिए ले जाते समय रास्ते में ही रोक दिया। मृतका के मायके व ससुराल पक्ष से पूछताछ और पूरी तस्दीक के बाद पुलिस ने तकरीबन दो घंटे के बाद शव को दाह संस्कार के लिए जाने दिया। सिसवा नगरपालिका के इंदिरा नगर वार्ड असमन छपरा निवासी 50 वर्षीया फेंकना देवी पत्नी ओमप्रकाश का रविवार को घर में ही निधन हो गया था। निधन के बाद परिजन दाह संस्कार की तैयारी कर घाट पर ले जाने लगे कि इसी बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने डायल 112 नंबर पर फेंकना की मौत को संदिग्ध मौत बताते हुए सूचना दे दी।

सूचना पर सिसवा चौकी प्रभारी उमाकांत सरोज ने पुलिस बल के साथ छोटी नहर के पास पहुंचकर शव को रोक दिया। पुलिस ने शव की जांच-पड़ताल के बाद मृतका के मायके व ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की। पूरी तस्दीक हो जाने के बाद करीब दो घंटे बाद पुलिस ने शव को दाह संस्कार के लिए भेज दिया। मामले में सिसवा चौकी उमाकांत सरोज ने बताया कि किसी अज्ञात ने गलत सूचना दी थी। उसका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ जा रहा है। तस्दीक के बाद शव को दाह संस्कार के लिए भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।