Tragic Death of Young Worker in Mumbai 24-Year-Old Falls from 12th Floor मुंबई में 12वीं मंजिल से गिरा युवक, शव पहुंचने पर मचा कोहराम, Maharajganj Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMaharajganj NewsTragic Death of Young Worker in Mumbai 24-Year-Old Falls from 12th Floor

मुंबई में 12वीं मंजिल से गिरा युवक, शव पहुंचने पर मचा कोहराम

Maharajganj News - महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतपुर मोथई निवासी एक

Newswrap हिन्दुस्तान, महाराजगंजWed, 9 April 2025 10:07 AM
share Share
Follow Us on
मुंबई में 12वीं मंजिल से गिरा युवक, शव पहुंचने पर मचा कोहराम

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अनंतपुर मोथई निवासी एक 24 वर्षीय युवक की मुंबई में शटरिंग का काम करते समय 12वीं मंजिल से गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का शव गांव पहुंचा। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

ग्राम पंचायत अनंतपुर मोथई के तेलिया टोला निवासी अखिलेश यादव मुंबई में शटरिंग का काम करता था। वह दो माह पहले घर से कमाने गया था। मुंबई में 12वीं मंजिल पर शटरिंग का काम कर रहा था कि अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे में उसकी मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था।‌ बड़े भाई की एक साल पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं मझला भाई राजेश घर पर ही रहकर कंबाइन मशीन चलाता है। घर पर अखिलेश का शव पहुंचते ही पूरे गांव में मातम छा गया। उसका परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।