पुनर्मतगणना में कालाबन की प्रधान बनी आशा, दो वोट से हुआ फैसला
Deoria News - देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। स्टे के

देवरिया, हिन्दुस्तान टीम। स्टे के बाद हाईकोर्ट के आदेश पर हुए पुनर्मतगणना में कालाबन की आशा देवी दो वोट से जीत गईं हैं। प्रधानी चुनाव में यह एक वोट से पूजा देवी से हार गईं थी।
सन् 2021 में हुए गौरीबाजार के कालाबन में प्रधान पद के लिए चुनाव में
प्रधान पद की प्रत्याशी पूजा देवी को 967 मत व आशा देवी को 966 मत मिले थे। एक मत से पूजा देवी विजई रहीं। मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए आशा देवी ने उप जिलाधिकारी सदर के कोर्ट में पुनर्मतगणना के लिए याचिका दाखिल किया थी। चुनाव याचिका स्वीकार कर उप जिलाधिकारी सदर न्यायालय ने पिछले महीने 19 सितंबर को कालाबन में प्रधान पद के पुनर्मतगणना का आदेश दिया था। खंड विकास अधिकारीझ गौरीबाजार को तीन महीने के भीतर पुनर्मतगणना की तिथि व समय निर्धारित करने का भी आदेश दिया था। इसके खिलाफ प्रधान पूजा देवी इलाहाबाद हाईकोर्ट चली गई और पुनर्मतगणना पर रोक लगाने की याचिका दाखिल कर दी। मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने कालाबन के प्रधान पद के पुनर्मतगणना पर रोक लगा दिया था। एक बार फिर सात महीने बाद कोर्ट के आदेश पर देवरिया सदर तहसील में मंगलवार रात हुए पुनर्मतगणना में पहले एक वोट से हारी आशा देवी दो वोट से चुनाव जीत गईं। पुनर्मतगणना में आशा देवी को 967 वोट व वर्तमान प्रधान पूजा देवी को 965 वोट मिले हैं। पुनर्मतगणना प्रशासन व पुलिस की कड़ी मुस्तैदी में हुई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।