Tragic Accident on Etawah-Agra Highway One Dead Two Injured After Hit-and-Run हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, Mainpuri Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMainpuri NewsTragic Accident on Etawah-Agra Highway One Dead Two Injured After Hit-and-Run

हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

Mainpuri News - करहल। इटावा आगरा हाइवे पर थाना क्षेत्र के ग्राम मीठेपुर के निकट बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया।

Newswrap हिन्दुस्तान, मैनपुरीThu, 15 May 2025 05:56 PM
share Share
Follow Us on
हाइवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत

इटावा आगरा हाइवे पर थाना क्षेत्र के ग्राम मीठेपुर के निकट बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलते ही मीठेपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस बुलाकर घायलों को इटावा अस्पताल भिजवाया गया। जहां एक युवक की मौत हो गई। घायल अन्य युवकों की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक एक ही बाइक से इटावा से नोएडा जा रहे थे। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना गुरुवार सुबह 4 बजे की है। इटावा शहर की विजय नगर कालोनी निवासी सुशील पुत्रभारत सिंह, अनिल पुत्र करन सिंह, अंशुल पुत्र रामनरेश बाइक से नोएडा जा रहे थे।

करहल थाना क्षेत्र के ग्राम मीठेपुर के निकट जैसे ही वे पेट्रोल पंप के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और सड़क पर जा गिरे। राहगीरों की सूचना पर मीठेपुर पुलिस चौकी प्रभारी शंकर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने तीनों को इटावा अस्पताल भिजवा दिया। जहां सुशील को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही तीनों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। सुशील की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इटावा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। घटना के संबंध में करहल पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।