Cultural Fest in Barsana CM Yogi Celebrates Holi with Radha Krishna ब्रज की पारंपरिक फूलों की होली देख मंत्रमुग्ध हुए योगी , Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsCultural Fest in Barsana CM Yogi Celebrates Holi with Radha Krishna

ब्रज की पारंपरिक फूलों की होली देख मंत्रमुग्ध हुए योगी

Mathura News - सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्धब्रज की पारंपरिक फूलों की होली देख मंत्रमुग्ध हुए योगी ब्रज की पारंपरिक फूलों की होली देख म

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराSat, 8 March 2025 09:51 AM
share Share
Follow Us on
ब्रज की पारंपरिक फूलों की होली देख मंत्रमुग्ध हुए योगी

बरसाना के राधाबिहारी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को शुरु हुए रंगोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने राधा कृष्ण और गोपी स्वरूपों के साथ रासलीला में फूलों की होली खेली। राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने फूलों की होली खेली। मुख्यमंत्री ने मंच से उतरकर पंडाल में बैठे ब्रजवासियों पर फूल बरसाकर होली की शुभकामनाएं दीं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर रंगोत्सव 2025 का शुभारंभ किया। इसके बाद रंगोत्सव की शुरुआत ब्रज की लोक कलाओं के साथ हुई। मंच पर राधाकृष्ण के स्वरूप पहुंचे तो चारों ओर राधे-राधे के जयकारे गूंजने लगे। प्रसिद्ध नृत्यांगना गीताजंली शर्मा ने साथी कलाकारों के साथ मंच पर रासलीला की प्रस्तुतियां दीं। होली रे ससिया, बरजोरी रे रसिया गीत पर राधा कृष्ण के स्वरूपों ने मंच पर ब्रज की पारंपरिक फूलों की होली खेली। इसके बाद होली खेले नंदलाल बिरज में होली खेले नंदलाल गीत पर नृत्य किया। कलाकारों के मंचन को स्वयं योगी आदित्यनाथ और केबिनेट मंत्री ने खूब सराहा और तालियां बजाईं। फूलों की होली के बाद ब्रज के कलाकारों ने लठामार होली का प्रदर्शन कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। होली के गीतों के बीच राधा कृष्ण के स्वरूप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष पहुंच गए। राधा कृष्ण के स्वरूपों को पास देख मुख्यमंत्री योगी अपने स्थान से खड़े हुए और फूलों की होली खेली। मंच पर मौजूद संतों और प्रदेश के केबिनेट मंत्री विधायकों ने भी राधा कृष्ण के स्वरूपों के साथ होली खेली। इसके बाद मंच से उतरकर मुख्यमंत्री पंडाल की ओर बढ़े और हाथों में फूलों की पंखुडियां लेकर ब्रजवासियों पर वर्षा की। इस दौरान लोगों ने राधे-राधे के जयघोष करने शुरू कर दिए। मुख्यमंत्री योगी ने भी ब्रजवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं।

---

राधा रानी के जयकारों से शुरु किया संबोधन

बरसाना। राधा बिहारी इंटर कॉलेज में अपने संबोधन की शुरुआत मुख्यमंत्री योगी ने राधे-राधे, वृंदावन बिहारीलाल और यमुना महारानी के जयकारे लगाकर की, जिसके बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों ने हाथ उठाकर राधारानी के जयकारे लगाए। योगी ने कहा कि हम कितने सौभाग्यशाली हैं कि बार बार इस पावन भूमि पर आने का सौभाग्य मिल रहा है। आज से पांच हजार साल पहले भगवान श्रीकृष्ण और राधे जी प्राकट्य इस धरातल पर हुआ और कितनी समृद्ध हमारी परंपरा है कि हमारे पूर्वजों ने इस परंपरा को उसी जीवंतता के साथ संजो कर रखा है और यहां तो कण-कण में हम भगवान कृष्ण और राधा रानी का दर्शन पाते हैं। राधा बिहारी इंटर कालेज का प्रांगण कई बार राधा रानी, वृंदावन बिहारीलाल के जयकारे लगाए गए। बीच बीच में योगी योगी के नारे भी सुनाई दिए। योगी ने संबोधन का समापन भी राधे राधे, वृंदावन बिहारीलाल और यमुना महारानी के जयकारे लगाकर की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।