वृंदावन के 2500 उपभोक्ताओं की आठ घंटे बंद रहेगी आज बिजली
Mathura News - रूकमणि विहार बिजलीघर की कराई जाएगी क्षमतावृद्धि,लगेगा आठ एमवीए ट्रांसफार्मर वृंदावन के 2500 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति मंगलवार को आठ घंटे बंद

वृंदावन के 2500 से अधिक उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति मंगलवार को आठ घंटे बंद रहेगी। रूकमणि विहार 33केवी बिजलीघर की क्षमतावृद्धि होगी। वृंदावन एसडीओ संदीप वाष्र्णेय के अनुसार मंगलवार को 33/11 के•वी• उपकेंद्र रूकमणि विहार उपकेंद्र पर स्थापित पावर परिवर्तक न•- दो पांच एमवीए की क्षमता वृद्धि कर आठ एमवीए परिवर्तक स्थापित कराया जाएगा। कार्य के दौरान 11के वी मां वैष्णो देवी फीडर की विद्युत आपूर्ति प्रातः आठ बजे से शाम चार बजे तक बाधित रहेगी। आश्रम विहार, ओमैक्स , माँ वैष्णो देवी चार आदि क्षेत्र इसमें आते हैं। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है। विभिन्न माध्यमों से क्षेत्रीय उपभोक्ताओं को शटडाउन की जानकारी दी जा रही है। व्हाट्सएप ग्रुप में भी सूचना भिजवाई जा रही है,जिससे लोगों को बिजली बंद होने की जानकारी मिल सके। इधर विभिन्न क्षेत्रों में बिजली सुधार कार्य के चलते सप्लाई प्रभावित रही।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।