Tragic Accident on Yamuna Expressway Claims Life of Bhind Youth एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से भिंड के युवक की मौत , Mathura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMathura NewsTragic Accident on Yamuna Expressway Claims Life of Bhind Youth

एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से भिंड के युवक की मौत

Mathura News - यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार शाम एक अज्ञात वाहन की टक्कर से 23 वर्षीय गौरव राजावत की मौत हो गई। वह अपनी बहन की सगाई में शामिल होने घर लौट रहा था। गौरव अपने पिता का इकलौता बेटा था और चार बहनों का भाई...

Newswrap हिन्दुस्तान, मथुराSat, 29 March 2025 03:45 AM
share Share
Follow Us on
एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से भिंड के युवक की मौत

थाना सुरीर के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस वे पर गुरुवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार भिंड के युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। मृतक अपनी चार बहनों के मध्य इकलौता भाई था। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गुरुवार को बहादरुपुर, भिंड (मध्यप्रदेश) निवासी बाइक सवार गौरव राजावत (23) दिल्ली से अपने घर यमुना एक्सप्रेस वे होकर जा रहा था। सुरीर क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर अज्ञात वाहन चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। इसके चलते बाइक सवार गौरव की मौत हो गयी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दे दी। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। वहीं सूचना के बाद परिजन व अन्य लोग मथुरा आ गये। शुक्रवार को पुलिस ने युवक का शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

चार बहनों में था इकलौता भाई

पोस्टमार्टम गृह पर आये परिजन व पड़ोसियों ने बताया कि गौरव राजावत अपने पिता का इकलौता बेटा था। पिता किसान हैं। गौरव अपनी चार बहनों के मध्य इकलौता भाई था। युवक की मौत की सूचना पर परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पडोसियों के भी चूल्हे नहीं जले। हर कोई परिजनों को ढांढस बंधाने में लगा रहा।

31 मार्च को बहन की सगाई में शामिल होने जा रहा था युवक

गौरव दिल्ली में प्राइवेट जॉब करने की तलाश में अपने रिश्तेदारों के पास गया था। उसकी छोटी बहन अंशुल का रिश्ता तय हो गया है। 31 मार्च को उसकी सगाई थी। गौरव अपनी बहन की सगाई समारोह में शामिल होने के लिये दिल्ली से घर जा रहा था, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गयी। इससे सगाई की खुशियां पलक झपकते ही काफूर हो गयीं।

इसी माह गया था दिल्ली

पोस्टमार्टम गृह पर मौजूद पड़ोसी और परिजनों ने बताया कि गौरव मार्च माह के प्रथम सप्ताह में प्राइवेट जॉब के लिये दिल्ली गया था। वहां उसके रिश्तेदार रहते हैं। दिल्ली से हैदराबाद घूमने गया था। वहां से तीन दिन पहले ही लौट कर दिल्ली आया था। गुरुवार को गांव लौटते समय उसकी हादसे में मौत हो गयी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।