Congress Holds Save Constitution Conference to Empower Marginalized Voices कांग्रेस ने संविधान बचाओ सम्मेलन का किया आयोजन, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsCongress Holds Save Constitution Conference to Empower Marginalized Voices

कांग्रेस ने संविधान बचाओ सम्मेलन का किया आयोजन

Mau News - मुहम्मदाबाद गोहना में कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाओ सम्मेलन आयोजित किया। पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय ने गरीबों और दलितों की आवाज उठाने का आह्वान किया। उन्होंने डॉ. भीमराव आंबेडकर के संविधान की रक्षा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊFri, 30 May 2025 02:26 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस ने संविधान बचाओ सम्मेलन का किया आयोजन

मुहम्मदाबाद गोहना। पूर्वी रेलवे फाटक स्थित डॉक्टर बीआर आंबेडकर हाल में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने संविधान बचाओ सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक पशुपतिनाथ राय कहा कि आजादी के बाद लोकतंत्र की स्थापना हुई। देश में कांग्रेस ने संविधान बचाओ सम्मेलन करके देश के गरीबों, मजलूम दलितों की आवाज उठाई है। साथ ही डॉ.भीमराव आंबेडकर के संविधान को बचाने में संघर्ष का एक नया स्वरूप दिया है। पूर्व विधायक अमिताभ अनिल दुबे ने कहा कि आज आवश्यकता है कि देश में संविधान की हिफाजत के लिए कांग्रेस के लोग संकल्प लेकर संगठन की मजबूती के लिए काम करें।

कार्यक्रम की अध्यक्षता मोतीराम ब्लॉक अध्यक्ष और संचालन उमाशंकर सिंह ने किया। इस अवसर पर सिकंदर प्रसाद, वीरेंद्र कुमार कुशवाहा, उमाशंकर सिंह, छोटेलाल, असलम अंसारी, राजेंद्र त्रिपाठी, वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र प्रताप सोनकर, अनस अंसारी, सलीम, शाहिद फारुकी, अशोक गोड़, किशोर यादव, कन्हैया राम, धनंजय कुमार, श्रवण कुमार, कैलाश राम, विजय शंकर सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।