खेत मजदूर यूनियन ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन
Mau News - मऊ में उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओं ने 13 सूत्री मांगों के साथ कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, जिसमें असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए कानून,...
मऊ। उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के राज्य व्यापी आह्वान के तहत जिला इकाई के कार्यकर्ताओं 13 सूत्री मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मजदूरों ने मांग किया कि असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए केन्द्रीय कानून बनाया जाए। मजदूरों के आवास के लिए 10 लाख रूपये अनुदान दिया जाए। मुफ्त शिक्षा दिया जाए। मजदूरों के ऊपर हो रहे सामंती एवं साम्प्रदायिक हमले से बचाते के लिए इनके लिए सुरक्षा व्यवस्था विशेष तौर से अलग से न्यायालय गठित किया जाए। मजदूरों को मनरेगा के तहत 200 दिन कार्य की गारंटी दी जाए।
700 रुपया प्रतिदिन मजदूरी दी जाए। इस अवसर पर भाकपा के जिला सचिव रामसोच यादव, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन के जिलाध्यक्ष सुबाष गौतम, जिला सचिव अशोक राजभर, सुग्गन यादव, कैलाश साहनी, छवि शर्मा, रमेश राम, रामजीत चैहान, डा.सुधाकर के साथ दर्जनों महिलाएं प्रदर्शन में शामिल थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।