Uttar Pradesh CM Distributes 561 86 Crores Under Farmer Accident Welfare Scheme मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में दिया गया चेक, Mau Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMau NewsUttar Pradesh CM Distributes 561 86 Crores Under Farmer Accident Welfare Scheme

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में दिया गया चेक

Mau News - मुख्यमंत्री ने कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत अंबेडकर नगर से 11690 आश्रित परिवारों को 561.86 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की। विधायक रामविलास चौहान ने जनपद के 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मऊTue, 17 June 2025 01:35 AM
share Share
Follow Us on
मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना में दिया गया चेक

मऊ। मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत 11690 आश्रित परिवारों को 561.86 करोड़ सहायता राशि का वितरण मुख्यमंत्री ने जनपद अंबेडकर नगर से किया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में किया गया। लाइव प्रसारण कार्यक्रम के बाद विधायक रामविलास चौहान एवं जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा ने मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत जनपद के 20 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक वितरित किया। विधायक रामविलास चौहान ने कहा कि जनपद मऊ के विभिन्न विधानसभाओं से लोगों को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत लाभ दिया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने इस तरह की घटना से पीड़ित परिवारों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं को पात्रता के हिसाब से लाभ देने को कहा।

कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री जमीनी स्तर उतरकर जनता से जुड़ते हुए उनकी भावनाओं एवं उनकी समस्याओं को समझते हुए समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है, तब से यहां के लोगों का कार्य करने का नजरिया बदल गया है। सभी लोग बेहतर तरीके से कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह, मुख्य राजस्व अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं लाभार्थी उपस्थित रहे। मुहम्मदाबाद गोहना में 12 लाभार्थियों को चेक मुहम्मदाबाद गोहना। तहसील सभागार में सोमवार को मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत तहसील के कुल 12 लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चेक का वितरण किया गया। लाभान्वित होने वालों में शिवदयाल विश्वकर्मा, गीता देवी, सुनीता देवी चौहान, सुषमा, शशिकला, लीलावती, माया शर्मा, राजभर रीता, अनीता, किस्मती, आलोक सिंह, आकाश यादव शामिल रहे। इन्हें कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत उप जिलाधिकारी अभिषेक गोस्वामी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल जी वर्मा, रामशरण चौहान, जनार्दन शर्मा ने चेक वितरित किया। इस मौके पर तहसीलदार उमेश सिंह, नायक तहसीलदार गौरव शाह, शकील अहमद आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।