BJP Celebrates 45th Foundation Day with Enthusiasm in Meerut भाजपा के नेतृत्व में 45 वर्षों में हुआ ऐतिहासक काम : क्षेत्रीय अध्यक्ष, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBJP Celebrates 45th Foundation Day with Enthusiasm in Meerut

भाजपा के नेतृत्व में 45 वर्षों में हुआ ऐतिहासक काम : क्षेत्रीय अध्यक्ष

Meerut News - भाजपा का स्थापना दिवस मेरठ में धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने पार्टी के 45 वर्षों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विकास कार्यों में ऐतिहासिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 7 April 2025 05:26 AM
share Share
Follow Us on
भाजपा के नेतृत्व में 45 वर्षों में हुआ ऐतिहासक काम : क्षेत्रीय अध्यक्ष

मेरठ। भाजपा का स्थापना दिवस रविवार को कार्यकर्ताओं, नेताओं ने धूमधाम से मनाया। जहां घरों, कार्यालयों में पार्टी का झंडा फहराया गया, वहीं हरमन सिटी स्थित कार्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने भाजपा के 45 वर्षो के इतिहास का लेखा-जोखा मीडिया के सामने रखा। उन्होंने कहा कि 45 वर्षों में भाजपा के नेतृत्व में ऐतिहासिक काम हुआ। देश, प्रदेश में विकास कार्यों की कोई तुलना नहीं है। रविवार को भाजपा के स्थापना दिवस पर राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, ऊर्जा राज्य मंत्री डॉ. सोमेन्द्र तोमर समेत सभी जनप्रतिनिधियों, पार्टी नेताओं ने अपने-अपने घरों पर भाजपा का झंडा फहराया। क्षेत्रीय कार्यालय में मुख्य आयोजन हुआ। पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष सतेन्द्र सिसोदिया ने पार्टी नेताओं की मौजूदगी में भाजपा का झंडा फहराया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा की स्थापना छह अप्रैल 1980 को हुई थी। तब से लगातार पार्टी राष्ट्रवाद की नीति पर चलकर दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गई है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने अपने संगठनात्मक ढांचे में निरंतर विकास किया है। उत्तर प्रदेश में पार्टी के पास वर्तमान में 87 जिला कार्यालय और पांच क्षेत्रीय कार्यालय है। प्रदेश में भाजपा सरकार की विभिन्न लोक-कल्याणकारी उपलब्धियों को भी साझा किया। सुशासन एवं अपराध नियंत्रण, तीर्थ विकास परिषदों का गठन के अतिरिक्त भाजपा ने प्रदेश के प्रत्येक वर्ग, विशेषकर ग्रामीण और गरीब तबके को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाई हैं और उन्हें सफलतापूर्वक लागू किया है। यह कार्यक्रम भाजपा के संगठनात्मक शक्ति, अनुशासन और राष्ट्रहित की भावना का प्रतीक रहा। स्थापना दिवस के इस अवसर पर कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह एवं जोश देखने को मिला।

आज 28 हजार 717 बूथों पर होगा विशेष आयोजन

क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि सात अप्रैल को पश्चिम क्षेत्र के 28 हजार 717 बूथों पर विशेष आयोजन होगा। इसके लिए बूथवार जिम्मेदारी दी गई है। बूथों पर झंडे लगाकर पार्टी के कार्यकर्ता लोगों को सरकार की योजनाओं के लाभ बताएंगे।

ये रहे मौजूद

राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मेयर हरिकांत अहलूवालिया, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, एमएलसी धर्मेन्द्र भारद्वाज, सहकारी संघ के चेयरमैन संजीव गोयल सिक्का, महानगर अध्यक्ष विवेक रस्तोगी, जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, वरिष्ठ नेता सुनील भराला, भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष मनिन्दरपाल सिंह, पूर्व प्रत्याशी कमलदत्त शर्मा, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा, पूर्व महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, सुरेश जैन रितुराज, पूर्व महिला आयोग सदस्य राखी त्यागी, महेश बाली, मीडिया प्रभारी अमित शर्मा आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।