Bride and Groom Assaulted in Meerut DJ Dance Dispute Leads to Violence लिसाड़ी गेट में दूल्हा-दुल्हन से मारपीट और खींचतान , Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsBride and Groom Assaulted in Meerut DJ Dance Dispute Leads to Violence

लिसाड़ी गेट में दूल्हा-दुल्हन से मारपीट और खींचतान

Meerut News - मेरठ के लिसाड़ीगेट क्षेत्र के मजीदनगर में एक शादी के दौरान दुल्हन और दूल्हे पर हमला हुआ। डीजे पर डांस को लेकर विवाद के बाद कुछ युवकों ने दुल्हन से खींचतान की और दूल्हे को भी पीटा। परिवार के लोग मदद के...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 14 April 2025 05:09 AM
share Share
Follow Us on
लिसाड़ी गेट में दूल्हा-दुल्हन से मारपीट और खींचतान

मेरठ। लिसाड़ीगेट के मजीदनगर में कुछ युवकों ने दुल्हन और दूल्हे दोनों से मारपीट कर दी। दुल्हन से खींचतान की गई। एक दिन पहले दुल्हन और दूल्हे के परिजनों से आरोपियों का डीजे पर डांस करने को लेकर विवाद हुआ था। इसी घटना का बदला लेने को हमला किया गया। मजीदनगर निवासी नाजिम का निकाह मलियाना निवासी नाजिश से हुआ था। शनिवार को नाजिम के घर के बाहर डीजे लगाकर परिजन डांस कर रहे थे। मोहल्ले के चांद पक्ष के लोग आए और महिलाओं के बीच डांस करने लगे। विरोध पर विवाद हो गया, जिसके बाद चांद और उसके साथी धमकी देकर चले गए। रविवार रात निकाह के बाद नाजिम दुल्हन को लेकर घर पहुंचा इसी दौरान चांद और उसके साथियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने दूल्हा-दुल्हन को जमकर पीटा। चीख पुकार मची तो परिवार के लोग दौड़े। आरोपी फरार हो गए। रात में दुल्हन को लेकर नाजिम लिसाड़ी गेट थाने पहुंचा और आरोपी पर हमला करने व लूटपाट का आरोप लगाकर तहरीर दी। देर रात चांद और अन्य लोग थाने पहुंच गए। चांद में मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों की जांच शुरू कर दी है।

कहना इनका...

मजीदनगर में दो पक्षों के बीच में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों की तहरीर पुलिस को मिली है। प्रकरण में जांच कर कार्रवाई कराई जाएगी - अशोक कुमार, इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।