मेरठ: इंदिरा चौक से वीर भूमि दिल्ली के लिए रवाना हुई कांग्रसियों की पदयात्रा
Meerut News - पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 34वें बलिदान दिवस पर सोमवार को कांग्रेसियों ने मेरठ से दिल्ली के लिए पदयात्रा शुरू की। कांग्रेस सेवादल के नेता और कार्यकर्ता तिरंगों के साथ इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर...

पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी के 34वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार सुबह मेरठ से कांग्रेसियों की पदयात्रा दिल्ली के लिए शुरू हुई। कांग्रेस सेवादल के पदाधिकारी और कार्यकर्ता तिरंगों के साथ पदयात्रा में शामिल हुए। पदयात्रा शुरू होने के पहले कांग्रेसी बुढ़ाना गेट स्थित इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर एकत्रित हुए। इस दौरान कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष रंजन शर्मा, हरिकिशन वर्मा, नईम राणा समेत काफी संख्या में कांग्रेस रहे। बाद में इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके पदयात्रा शुरू हुई। कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष विनोद सोनकर ने बताया कि पदयात्रा का समापन 21 मई को राजीव गांधी की समाधि स्थल वीर भूमि नई दिल्ली में होगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।