Chandika Devi s Journey Grand Welcome in Pudiyaani Village पुडियाणी में चंडिका देवी का स्वागत, Chamoli Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChamoli NewsChandika Devi s Journey Grand Welcome in Pudiyaani Village

पुडियाणी में चंडिका देवी का स्वागत

कर्णप्रयाग में गोल गोविंद गुणसाई राजराजेश्वरी चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा कोली गांव में रात्रि प्रवास के बाद पुड़ियाणी गांव पहुंची। ग्रामीणों ने देवी का भव्य स्वागत किया। यह यात्रा पिछले साल सितंबर...

Newswrap हिन्दुस्तान, चमोलीMon, 19 May 2025 03:39 PM
share Share
Follow Us on
पुडियाणी में चंडिका देवी का स्वागत

कर्णप्रयाग। गोल गोविंद गुणसाई राजराजेश्वरी चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा कोली गांव में रात्रि प्रवास के बाद पुड़ियाणी गांव पहुंची। इस दौरान पुडियाणी के ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर चंडिका देवी का भव्य स्वागत किया। चंडिका देवी की बन्याथ यात्रा पिछले साल सितंबर माह में शुरू हुई थी। उसके बाद देवी ने 10 माह तक चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी आदि जिलों के गांवों का भम्रण किया। रविवार को पुडियाणी पहुंचने पर भक्तों ने जयकारे लगाए। दो दिन पुडियाणी में भ्रमण करने के बाद देवी मल्ली गैरोली, तल्ली गैरोली, सेनू और सिमली पहुंचेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।