Farmers Split from Bhakiyu to Form New Organization Amidst Growing Dissent किसानों का बनेगा नया संगठन, लड़ेंगे लड़ाई, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsFarmers Split from Bhakiyu to Form New Organization Amidst Growing Dissent

किसानों का बनेगा नया संगठन, लड़ेंगे लड़ाई

Meerut News - भाकियू से अलग हुए पदाधिकारियों ने एनएच-58 स्थित विवाह मंडप में बैठक की। किसानों ने नए संगठन का गठन करने का निर्णय लिया, जिसका नेतृत्व चौधरी राजबीर सिंह करेंगे। पंचायत में विभिन्न जिलों के किसानों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठTue, 17 June 2025 02:11 AM
share Share
Follow Us on
किसानों का बनेगा नया संगठन, लड़ेंगे लड़ाई

भाकियू से अलग हुए पदाधिकारियों ने एक अलग किसान संगठन बनाने को एनएच-58 स्थित एक विवाह मंडप में बैठक की। इसमें कई जिलों के किसानों ने भाग लिया। पंचायत में किसानों ने कहा कि कुछ संगठन विपक्ष का चेहरा बनकर कार्य कर रहे हैं। कुछ केवल टोल तक सीमित रह गए हैं। पंचायत में निर्णय लिया चौधरी राजबीर सिंह गाजियाबाद के नेतृत्व में एक नए संगठन का निर्माण किया जाएगा। इस संगठन का प्रारूप अन्य संगठनों से अलग होगा। पंचायत में विनोद जटोली की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया गया। पंचायत की अध्यक्षता बाबा चंदर सिंह, संचालन अंकित चौधरी और विनोद जटोली ने किया।

अंतराष्ट्रीय जाट संसद प्रदेश अध्यक्ष मनु दांतल ने भी नए संगठन के समर्थन की घोषणा की। पंचायत में उद्यम सिंह, अक्षय त्यागी, सुरेन्द्र चौहान, विभोर शर्मा, दिनेश शर्मा, जीवन सिंह, मनोज तेवतिया, सुरेंद्र इटावा आदि रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।