Massive Lord Krishna Balram Procession in Meerut Draws Devotees हरे रामा हरे कृष्णा के जयकारों से गूंज उठा शहर, भगवान के रथ पर ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsMassive Lord Krishna Balram Procession in Meerut Draws Devotees

हरे रामा हरे कृष्णा के जयकारों से गूंज उठा शहर, भगवान के रथ पर ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा

Meerut News - मेरठ में इस्कान के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण बलराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और हरिनाम संकीर्तन से शहर गूंज उठा। इस्कॉन मंदिर के संन्यासी प्रभोदनंद महाराज...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठMon, 14 April 2025 05:12 AM
share Share
Follow Us on
हरे रामा हरे कृष्णा के जयकारों से गूंज उठा शहर, भगवान के रथ पर ड्रोन से हुई पुष्पवर्षा

मेरठ। शहर में इस्कान के तत्वावधान में रविवार को निकाली गई भगवान श्रीकृष्ण बलराम शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। हरे राम-हरे कृष्णा से शहर गूंज उठा। यात्रा में चल रही भजन मंडली ने रॉक बैंड पर कीर्तन किया। यात्रा में बनाए गई 50 फिट की रंगोली देखने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। जिमखाना मैदान से इस्कान मंदिर शास्त्रीनगर तक भगवान श्रीकृष्ण बलराम की भव्य शोभायात्रा निकली गई। श्रद्धालुओं ने भगवान का स्वागत किया। इस्कॉन मंदिर के संन्यासी प्रभोदनंद महाराज ने भगवान की आरती की और शोभायात्रा की अगुवाई की। इस्कॉन इंडिया यूथ फोरम के सुंदर गोपाल प्रभु और भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन कर सभी श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया। यात्रा में चल रहे भजन मंडली ने रॉक बैंड पर हरे कृष्ण का कीर्तन किया। दिल्ली से आई टीम ने भगवान का भव्य शृंगार किया। रथ पर आरूढ़ होकर भगवान की सुंदरता देखते ही बन रही थी। पूरे यात्रा मार्ग पर फव्वारों से इत्र वर्षा की गई। भगवान कृष्ण बलराम के रथ पर ड्रोन से पुष्प वर्षा की गई। आदिकर्ता प्रभु ने भगवान की संध्या आरती की। भगवान कृष्ण बलराम के रथ को रस्सी से खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। यात्रा जिमखाना मैदान से शुरू होकर बच्चा पार्क, सूरजकुंड, गांधी आश्रम, गढ़ रोड, रंगोली रोड और शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट से होते हुए इस्कॉन मंदिर शास्त्रीनगर पर संपन्न हुई।

भगवान को छप्पन भोग लगाया

कई स्थानों पर भगवान को छप्पन भोग लगाया गया। इसके लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया। भगवान की आरती का नजारा देखते ही बन रहा था। हरि नाम संकीर्तन की गूंज से सारा शहर गूंज उठा। गढ़ रोड होटल हारमनी के बाहर नवीन अरोड़ा ने यात्रा का स्वागत कर क्रेन के माध्यम से छप्पन भोग लगाया। 50 साल पहले आचार्य श्रील प्रभुपाद ने हरिनाम का प्रचार के लिए सभी शहरों में भव्य शोभा यात्रा निकलने का प्रचलन शुरू किया था, जिसके माध्यम से बहुत से लोगों को भगवान के दर्शन और भगवान की सेवा का लाभ प्राप्त हुआ।

यात्रा में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डा. लक्ष्मीकांत वाजपेयी, पूर्व सासंद राजेंद्र अग्रवाल, महापौर हरिकांत अहलूवालिया आरती कर आशीर्वाद लिया। नवीन गौर दास, शशि प्रियनाथ दास, चारु गोविंद दास, अखिल आत्मा दास, महाबहु अर्जुन दास, महाप्रभु निमाई दास, अंकुर अग्रवाल, नितिन गर्ग, विपुल सिंघल, अंकेश अग्रवाल आदि का सहयोग रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।