असम की महिला से दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
Meerut News - सरधना में असम की एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। महिला ने रात में ईंट भट्ठे पर तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म की सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपियों का...

सरधना, संवाददाता असम की महिला से सरधना में सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया। एक महिला सहित पांच के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पांचों से पुलिस ने थाने लाकर पूछताछ की और उनका चालान कर दिया। पुलिस ने पीड़ित महिला के बयान भी दर्ज कराए हैं।
असम निवासी महिला से गुरुवार रात जुल्हेड़ा रोड स्थित एक ईंट भट्ठे पर तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। किसी तरह महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीन लोगों को धर दबौचा। पीड़ित महिला ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें एक महिला भी शामिल थी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को रात में ही गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने शनिवार को उनका चालान कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रताप सिंह ने बताया जेल जाने वाले आरोपियों में दीपक निवासी बपारसी, अमजद उर्फ गुलफाम निवासी भावसी रायपुर सहारनपुर, वसीम निवासी छबड़िया, समीर निवासी नूर नगर पुलिया मेरठ तथा सोनी पत्नी समीर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।