पुराने को दी गई विदाई नए का हुआ स्वागत
आमस के पूर्व थानेदार शैलेश कुमार को विदाई दी गई। नए थानेदार पवन कुमार का स्वागत किया गया। एसआई प्रियनंदन आलोक और नीतीश कुमार को भी भावपूर्ण विदाई मिली। विदाई समारोह में स्थानीय नेताओं ने शैलेश कुमार...

आमस के पूर्व थानेदार शैलेश कुमार को थाना स्टॉफ व स्थानीय लोगों ने सोमवार को विदाई दी। वहीं नए थानेदार पवन कुमार का स्वागत किया गया। इसके अलावा स्थानांतरण हुए एसआई प्रियनंदन आलोक व नीतीश कुमार को भी भावपूर्ण विदाई दी गई। इन्हें श्रीराम मंदिर की प्रतीक चिन्ह, अंग वस्त्र व माला पहनाकर विदाई दी गई। बीजेपी नेता सुधर उर्फ विनोद मरांडी, प्रवीण कुमार, अरविंद कुमार, धनंजय सिंह, बड़े सिंह आदि ने कहा कि शैलेश कुमार के बेहतर पुलिसिंग को कभी भुलाया नहीं जा सकता। ऐसे व्यक्तित्व के धनी पदाधिकारी बहुत कम मिलते हैं। प्रियनंदन आलोक व नीतीश कुमार की भी प्रशंसा की।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।