आज शुरु होगा सोगम का 75वर्ष के सफर का समारोह
Meerut News - सोफिया गर्ल्स स्कूल की 75वीं वर्षगांठ का प्लेटिनम जुबली समारोह आज से शुरू हो रहा है। बारिश के बावजूद, 2500 पुरातन छात्राओं के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में स्कूल के इतिहास, शिक्षिकाओं के...

सोफिया गर्ल्स स्कूल की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने पर प्लेटिनम जुबली समारोह आज से शुरू हो रहा है। इस आयोजन के लिए शुक्रवार को देर रात तक पदाधिकारियों ने तैयारी की। हालांकि बारिश ने तैयारियों में खलल भी डाला। कार्यक्रम में 2500 पुरातन छात्राओं के शामिल होने की उम्मीद है। सोगम की अध्यक्ष डॉ. श्रुति सहगल ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज 75 वर्षों की सोफियन विरासत को प्रर्दशित किया जाएगा। साथ ही स्कूल के इतिहास, शिक्षिकाओं के सम्मान समारोह से लेकर पुरातन सोफियंस का अनुभव भी सुनने को मिलेगा। कार्यक्रम में यूके, सिंगापुर, बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई आदि जगहों से सोगम भाग लेंगी। पत्रिका का विमोचन भी होगा। आयोजन की थीम राइज एंड शाइन-बालिका सशक्तिकरण है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।