बुलंदशहर : 24 दरोगाओं का पुलिस लाइन से थानों में स्थानांतरण
Meerut News - एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन से 24 दरोगाओं का विभिन्न थानों में स्थानांतरण किया है। यह कदम कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए उठाया गया है। विभिन्न उपनिरीक्षकों को नए थानों पर तैनात किया...

एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से पुलिस लाइन से 24 दरोगाओं का अलग-अलग थानों में स्थानांतरण किया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक शिवम शर्मा को थाना नरसेना, उपनिरीक्षक संसार सिंह को थाना जहांगीरपुर, उपनिरीक्षक पप्पू सिंह को थाना थाना अहमदगढ़, उपनिरीक्षक जैनेन्द्र मालिक को थाना नरौरा, उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार शर्मा को थाना कोतवाली देहात, उपनिरीक्षक मुनेंद्र सिंह परिहार को थाना शिकारपुर, उपनिरीक्षक अविनाश राणा को थाना सलेमपुर, उपनिरीक्षक महक सिंह बालियान को थाना पहासू, उपनिरीक्षक जनेश्वर दयाल को थाना बीबीनगर, उपनिरीक्षक हरवीर सिंह चाहर को थाना अगौता और उपनिरीक्षक शीलेश कुमार गौतम को थाना खुर्जा देहात तैनाती दी गई है।
इसी प्रकार उपनिरीक्षक ओमप्रकाश को थाना बीबीनगर, उपनिरीक्षक हरिशंकर को थाना रामघाट, उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह को थाना खानपुर, उपनिरीक्षक हवलदार यादव को थाना ककोड़, उपनिरीक्षक सोनू बाबू को थाना चोला, उपनिरीक्षक रामवीर सिंह ख़ेनवाल को थाना पहासू, उपनिरीक्षक अजय कुमार को थाना गुलावटी, उपनिरीक्षक वीरेंद्र पाल सिंह को थाना औरंगाबाद, उपनिरीक्षक यशवीर सिंह को थाना अरनिया, उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह को थाना बीबीनगर, उपनिरीक्षक उमेश कुमार को थाना कोतवाली देहात, उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार को थाना नरसेना और उपनिरीक्षक वीरपाल सिंह को थाना खानपुर में नई तैनाती दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।