सामाजिक न्याय परिचर्चा में तेजस्वी को सीएम बनाने पर जोर
(पेज चार)जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग राजद से जुड़ सकें। सदर विधायक ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव

सासाराम, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के एक निजी होटल में राजद द्वारा सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम किया गया। परिचर्चा में सूबे के पूर्व मंत्री सुरेंद्र राम, सुरेश पासवान, पूर्व विधायक विजेंद्र यादव तथा सदर विधायक राजेश गुप्ता शामिल हुए। परिचर्चा में नेताओं व कार्यकर्ताओं ने सामाजिक न्याय के क्षेत्र में आरजेडी सुप्रीमो के योगदान पर प्रकाश डाला। बताया लालू प्रसाद यादव तथा राष्ट्रीय जनता दल ने सामाजिक न्याय के क्षेत्र में बड़ा काम किया है। ऐसे में इस मैसेज को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता है। ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग राजद से जुड़ सकें। सदर विधायक ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आने वाले विधानसभा चुनाव में बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे।
इसी मिशन पर पार्टी काम कर रही है। उन्होंने राजद सुप्रीमों को सामाजिक न्याय का पुरोधा बताया। कहा कि लालू प्रसाद यादव ने गरीबों को आवाज दी है। आने वाली कई पीढ़ियां उनके सामाजिक न्याय में योगदान को भूला नहीं सकती है। समाज के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों को सत्ता में भागीदारी दिलाने का काम राजद व पार्टी सुप्रीमो ने की है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव उसी रास्ते पर चल रहे हैं। आगामी 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाह रही है। इसमें आमजन का भरपूर सहयोग मिल रहा है। मौके पर सलाम बेग,जीतेंद्र नटराज, अरविंद यादव, शिवंत कुशवाहा, विजेता गुप्ता, अशोक भारद्वाज, विमल सिंह, तौकीर मंसूरी, असलम अंसारी, चांद अशरफ, उमेश गुप्ता, शंकर कुशवाहा, लक्षणदेव यादव,जयशंकर शर्मा, शलीम मियां,सुभाष पासवान, रामाधार चौधरी, कामता सिंह, शेखर पासवान,विगन यादव, वीरेन्द्र गुप्ता, विनय गोस्वामी,सोनू यादव,शिवकुमार पासवान, विद्यासागर, नीतीश यादव, सुदर्शन पटेल, छोटू,संजय यादव, अश्विनी यादव, बाबू यादव, राजाराम प्रजापति, विनोद यादव, रवीन्द्र यादव,रानी यादव,अजय यादव, प्रियांशु यादव, चीकू खान, फिरोज खान, मनोज उपाध्याय, हरिनारायण यादव, मनीर अंसारी, गुलामपीर अंसारी, साहब अंसारी आदि ने राजद सुप्रीमो व नेता प्रतिपक्ष द्वारा 17 महीनों में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कहा आने वाले 2025 के विधानसभा चुनाव में शोषित, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक, गरीब-गुरबे के नेता जन-जन की आवाज, बिहार के भविष्य, नौकरीदाता तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाएंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।