मेरठ : उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष चुने गए लोकेश अग्रवाल
Meerut News - मेरठ में उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश के पहले त्रिवार्षिक चुनाव और प्रांतीय अधिवेशन का आयोजन हुआ। चुनाव अधिकारी ने 57 पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। लोकेश कुमार अग्रवाल...

मेरठ। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल उत्तर प्रदेश पंजीकृत का प्रथम त्रिवार्षिक चुनाव एवं प्रांतीय अधिवेशन सोमवार को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाष चंद्र बोस प्रेक्षागृह में हुआ। संगठन के प्रांतीय चुनाव को लेकर रविवार को नामांकन प्रक्रिया हुई। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रदेश कार्यकारिणी के सभी पदों पर एक-एक नामांकन होने के कारण चुनाव अधिकारी एडवोकेट संजय कुमार ने 57 पदाधिकारियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया। चुनाव अधिकारी एडवोकेट संजय कुमार ने नामांकन पत्रों की जांच के बाद सूची तैयार करते हुए प्रदेश कार्यकारिणी के पदों पर एक-एक प्रत्याशी का फार्म होने के चलते 57 सदस्यीय प्रांतीय कार्यकारिणी को निर्विरोध घोषित किया। चुनाव में प्रदेश में 54 जनपदों से करीब एक 1000 व्यापारी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इसरार सिद्दीकी, शोभित भारद्वाज, मुकेश गर्ग, अतुल्य गुप्ता, अमित कंसल, मीडिया प्रभारी विजय मान, राजकुमार त्यागी, विवेक गुप्ता, नरेश पांडे, दिनेश गोयल ने चुनाव अधिकारी का आभार जताया।
प्रांतीय कार्यकारिणी में लोकेश कुमार अग्रवाल मेरठ फिर से प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित हुए। संयुक्त महामंत्री पद पर संजय गुप्ता फर्रुखाबाद, विजय अग्रवाल हापुड़, मनोज कुच्छल बिनजौर को संयुक्त महामंत्री एवं हाथरस के राधेश्याम अग्रवाल को वरिष्ठ महामंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
उद्योग मंच के प्रदेश अध्यक्ष नन्नूमल गुप्ता, प्रदेश महामंत्री अतुल्य बंधु गुप्ता मेरठ एवं महिला विंग की मधु गंगवार फर्रुखाबाद को प्रदेश मंत्री निर्वाचित घोषित किया। युवा संगठन का अक्षय प्रताप सिंह इटावा को प्रदेश अध्यक्ष, इसरार सिद्दीकी मेरठ को युवा प्रदेश उपाध्यक्ष, संतोष जायसवाल महाराजगंज प्रदेश महामंत्री, अतुल गुप्ता फर्रुखाबाद प्रदेश मंत्री, राहुल वार्ष्णेय अलीगढ़ वरिष्ठ मंत्री, अमोल अग्रवाल फर्रुखाबाद प्रदेश उपाध्यक्ष, आकाश कौल अलीगढ़ प्रदेश उपाध्यक्ष, एकांश अग्रवाल सहारनपुर युवा मंत्री निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए।
वहीं, संगठन मंत्री पद पर राजकुमार त्यागी मेरठ, परशुराम गुप्ता, मुनव्वर खान फिरोजाबाद, संजय कुमार गुप्ता आगरा, गौरव गोयल शामली, दीपू गर्ग बुलंदशहर, देवेंद्र महेता हाथरस, बीएस राजपूत बिजनौर, फरागत राणा मेरठ, सर्वेश गुप्ता बदायूं, सुधीर मित्तल गाजियाबाद निर्वाचित घोषित हुए।
इसके अलावा मंत्री पद पर अमित कंसल मेरठ, अरुण कुमार आगरा, अंकित सेठ फर्रुखाबाद, ब्रजपाल सहगल, संजय सैनी, नरेश गोयल सहारनपुर, हरिकिशन अग्रवाल अलीगढ़, विनय गर्ग और भूपेंद्र गुप्ता बदायूं, राजीव वार्ष्णेय हाथरस निर्वाचित हुए।
उपाध्यक्ष पद पर मुकेश सिंह आगरा, पवन गुप्ता, राम प्रकाश यादव फर्रुखाबाद, मनोज अग्रवाल, गोविंद अग्रवाल हाथरस, सुधीर अंगर हरी महाराजगंज, डॉ. अर्जुन वर्मा शामली, रजनीश अग्रवाल बिजनौर, सुशील जैन मेरठ, सर्वेश सिंह चौहान इटावा, जगदीश गिरि बुलंदशहर, विपिन अग्रवाल बदायूं चुने गए।
वहीं, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर अम्बेश शर्मा फिरोजाबाद, दिनेश माहेश्वरी सहारनपुर, प्रदीप गंगा अलीगढ़, मनोज कुमार गुप्ता आगरा, शशांक कौशिक शाहजहांपुर, मीना शर्मा मुरादाबाद, रश्मि दुबे फर्रुखाबाद, राजकुमार बंसल बदायूं निर्वाचित हुए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।