बाइक के धक्के से वृद्ध जख्मी, रेफर
Mirzapur News - राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में सड़क पार कर रहे

राजगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक सवार ने टक्कर मार दिया। हादसे में वृद्ध गम्भीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद वृद्ध को अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।
मड़िहान थाना क्षेत्र के भरको गांव निवासी 60 वर्षीय सोमारु किसी काम से अपने रिश्तेदारी में राजगढ़ गए हुए थे। मंगलवार की दोपहर में राजगढ़ बाजार में एक फल की दुकान से किवी फल खरीदने के बाद सड़क पार करने लगे। तभी राजगढ़ की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने वृद्ध को टक्कर मार दिया। दुर्घटना में वृद्ध व बाइक सवार दोनों गिरकर जख्मी हो गए। जख्मी वृद्ध का बायां पैर टूट गया जबकि सड़क पर गिरने से बाइक सवार युवक को मामूली चोट आई। वहीं बाइक के पीछे सीट पर एक बोरी में रखा कच्ची शराब भरी दर्जनों प्लास्टिक की पैकेट सड़क पर गिरने से फट कर बिखर गई। स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। तब तक युवक बाइक लेकर फरार हो गया। वहीं स्थानीय लोगों ने घायल वृद्ध को ठेले पर लादकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने वृद्ध की हालत गम्भीर देख मंडलीय अस्पताल ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।