तीन बीघा गेहूं की फसल जल कर राख
Mirzapur News - दियाव गांव के नरोत्तमपुर हरिजन बस्ती के पास संदिग्ध आग लगने से तीन बीघा गेहूं की फसल जल गई। किसान प्यारे लाल पटेल, अजय कुमार, दूधनाथ, वंशराज और मुन्ना लाल की फसलें प्रभावित हुईं। आग लगने के कारण का...

कछवां, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के दियाव गांव के नरोत्तमपुर हरिजन बस्ती के समीप संदिग्ध परिस्थिति में आग लगने से तीन बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। खेत में तैयार गेहूं की फसल में कैसे आग लगी। इसकी जानकारी नहीं हो पायी। दियाव के नरोत्तमपुर मजरे के किसान प्यारे लाल पटेल का 10 बिस्वा, अजय कुमार का 22 बिस्वा, दूधनाथ का 8 बिस्वास, वंशराज का 10 बिस्वा तथा मुन्ना लाल का 12 बिस्वा गेहूं आग लगने से जल गया। जलने वाले खेत के दो तरफ नलकूप की नाली थी। इसकी वजह से अन्य किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल बच गई। वहीं कुछ किसानों और प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि हरिजन बस्ती के पास कुछ बच्चे चना का होरहा भून रहे थे। संभवतः उसी की आग से गेहूं की फसल में आग लग गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।