चाकू के साथ एक गिरफ्तार
Mirzapur News - संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी नहर के पास पुलिस ने एक युवक को चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत चालान कर दिया। युवक, सुभाष यादव, पुलिस की गाड़ी देख छुपने की कोशिश कर रहा...

पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के सिरसी नहर के पास से एक युवक को चाकू के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित का चालान कर दिया। संतनगर के एसआई सुरेंद्र कुमार यादव हेड कांस्टेबल श्रीनाथ शर्मा के साथ क्षेत्र के सिरसी नहर के रास्ते गश्त पर निकले थे। जब वे सिरसी नहर के पास पहुंचे तो तुलसीपुर निवासी 55 वर्षीय सुभाष यादव चाकू के साथ कही जाने की फिराक में था। पुलिस की गाड़ी देख वह छुपने लगा। पुलिस शक के आधार पर पूछताछ के बाद तलाशी ली तो चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने गिरफ्तार कर 4/25 आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया। थानाध्यक्ष संतनगर जितेंद्र सरोज ने बताया कि चाकू के साथ एक को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।