ब्रेक फेल होने से स्कार्पियो पलटी, सात श्रद्धालु जख्मी
Mirzapur News - विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे

विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अष्टभुजा देवी मंदिर दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की स्कार्पियो ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सात श्रद्धालु जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को विंध्याचल अस्पताल में भर्ती कराया।
मऊ के रहने वाले 54 वर्षीय लल्लन गुप्ता अपने परिवार संग स्कार्पियो से विंध्याचल दर्शन पूजन करने आए थे। स्कार्पियों में कुल सात लोग सवार थे। सुबह मां विंध्यवासिनी देवी दरबार में पहुंचकर दर्शन पूजन किए। मां के दर्शन पूजन करने के बाद अष्टभुजा पहाड़ी पर स्थित मां अष्टभुजा देवी मंदिर में दर्शन पूजन करने जा रहे थे। अष्टभुजा डाक बंगला पहाड़ी पर चढ़ते समय स्कार्पियो का ब्रेक अचानक फेल हो गया। जिससे स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में स्कार्पियो सवार लल्लन गुप्ता, 50 वर्षीय जयंती देवी, 24 वर्षीय अनीता देवी, 45 वर्षीय अमित जख्मी हो गए। जबकि अन्य को मामूली चोट आई।
सूचना पर पहुंची अष्टभुजा चौकी पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विंध्याचल में भर्ती कराया। इस संबंध में थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मां अष्टभुजा देवी दर्शन पूजन के लिए जाते समय चढ़ाई पर स्कार्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। जख्मी श्रद्धालुओं का उपचार कराया गया है। सभी सुरक्षित हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।