Thieves Steal Gold Chain from Elderly Woman in Vindhyachal चकमा देकर महिला का चेन ले उड़े उचक्के, Mirzapur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMirzapur NewsThieves Steal Gold Chain from Elderly Woman in Vindhyachal

चकमा देकर महिला का चेन ले उड़े उचक्के

Mirzapur News - विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अटल चौराहे के पास एक वृद्ध

Newswrap हिन्दुस्तान, मिर्जापुरSat, 17 May 2025 02:10 AM
share Share
Follow Us on
चकमा देकर महिला का चेन ले उड़े उचक्के

विंध्याचल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के अटल चौराहे के पास एक वृद्ध महिला को चकमा देकर चेन छीनकर उचक्के फरार हो गए। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज से जांच में जुट गई है। थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव निवासी जर्दा देवी अपने मायके शादी समारोह में शामिल होने जा रही थीं। मायके जाने के लिए विंध्याचल के अटल चौराहा के पास वाहन का इंतजार कर रही थीं। तभी तीन युवक मौके पर पहुंचे और महिला के पैर के पास आभूषण गिरा होने की बात कही। उसके बाद नकली आभूषण उठाकर महिला से गले में पहनी सोने की चेन से मिलान करने को कहा।

महिला लालच में पड़ गई और सोने की चेन से आभूषण का मिलान करने लगी। उसी दौरान तीनों उचक्के महिला के हाथ से चेन छीनकर भाग निकले। जब तक महिला कुछ समझ पाती, तब तक तीनों युवक फरार हो गए। घटना की जानकारी महिला ने तत्काल ग्राम प्रधान को दी। मौके पर आस-पास के लोग जुट गए। महिला ने विंध्याचल कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस की टीम घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज की जांच कर रही है। जल्द ही उचक्कों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।