Aam Aadmi Party Protests Against Pakistan s Actions and US President s Remarks in Meerut मेरठ: बैनर लटकाकर आप ने किया विरोध प्रदर्शन, Meerut Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMeerut NewsAam Aadmi Party Protests Against Pakistan s Actions and US President s Remarks in Meerut

मेरठ: बैनर लटकाकर आप ने किया विरोध प्रदर्शन

Meerut News - मेरठ में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कंकरखेड़ा हाईवे पर पाकिस्तान की कायराना हरकतों और अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान के खिलाफ प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में...

Newswrap हिन्दुस्तान, मेरठSat, 17 May 2025 11:20 AM
share Share
Follow Us on
मेरठ: बैनर लटकाकर आप ने किया विरोध प्रदर्शन

मेरठ। शनिवार को कंकरखेड़ा हाईवे पर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान की कायराना हरकतों और अमेरिकी राष्ट्रपति के बड़बोलेपन के खिलाफ फ्लाईओवर पर बैनर लटकाया। इस दौरान उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के मुताबिक आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे। उन्होंने प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की कायराना हरकतों पर आक्रोश जताया। इस दौरान पुलिस मौके पर पहुंची और पदाधिकारियों से बात की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।