Mahoba District Officials Prepare for Monsoon Flood Prevention Measures बैठक में बाढ़ की रोकथाम की तैयारियों पर चर्चा, Mohoba Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMohoba NewsMahoba District Officials Prepare for Monsoon Flood Prevention Measures

बैठक में बाढ़ की रोकथाम की तैयारियों पर चर्चा

Mohoba News - -डीएम ने विभागीय अधिकारियों को दिए निर्देश -बरसात के पहले बांधों के स्थलीय निरीक्षण पर जोर

Newswrap हिन्दुस्तान, महोबाSat, 3 May 2025 12:52 AM
share Share
Follow Us on
बैठक में बाढ़ की रोकथाम की तैयारियों पर चर्चा

महोबा,संवाददाता। बरसात के मौसम में संभावित बाढ़ व बंधों के कटान के बचाव के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए गए। जिलाधिकारी ने बैठक में बाढ़ के बचाव के बचाव को लेकर विभागों द्वारा तैयार की गई कार्य योजना की जानकारी हासिल की। शुक्रवार को जिलाधिकारी गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में बाढ़ स्टीयरिंग कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात के पहले बाढ़ की रोकथाम को लेकर कार्य पूरे कर लिए जाएं। बांधों के आस-पास के बाढ़ चौकियों आश्रय स्थलों की व्यवस्था की जाए। बाढ के बाद संक्रामक बीमारियों के बचाव के लिए भी तैयारियां की जाएं।

उन्होंने कहा कि 15 मई तक सभी कार्य पूरे करा लिए जाएं। अधिशाषी अधिकारी सिंचाई प्रखंड को निर्देश देते हुए कहा कि बाढ़ की रोकथाम के कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। बरसात के पहले बांधों का स्थलीय निरीक्षण किया जाए। बांधों की मरम्मत का कार्य भी प्राथमिकता से कराया जाए। राहत कैंपों की स्थापना व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से बात की। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी रहेन्द्र कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी सदर जितेन्द्र सिंह, चरखारी के डॉ0प्रदीप कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।