16th UP State Arm Wrestling Championship Begins at Krishna International School राज्य स्तरीय आर्म रेसलिंग में अदिति सिंह रही प्रथम, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad News16th UP State Arm Wrestling Championship Begins at Krishna International School

राज्य स्तरीय आर्म रेसलिंग में अदिति सिंह रही प्रथम

Moradabad News - कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में 16वीं उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आगाज हुआ। मेयर विनोद अग्रवाल और अन्य अधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों से...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादSun, 13 April 2025 09:10 PM
share Share
Follow Us on
राज्य स्तरीय आर्म रेसलिंग में अदिति सिंह रही प्रथम

कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल में रविवार को16 वीं उत्तर प्रदेश राज्य आर्म रेसलिंग प्रतियोगिता का आगाज हुआ। आर्म रेसलिंग एसोसिएशन आयोजित करा रही है। शुभारंभ मेयर विनोद अग्रवाल, कृष्णा ग्रुप इंस्टीट्यूशन के मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज चौधरी व उत्तर प्रदेश आर्म रेसलिंग के सचिव वीके सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता में मुरादाबाद, सहारनपुर,आजमगढ़,अमरोहा, सम्भल, हरदोई,फर्रुखाबाद, प्रयागराज, लखनऊ ,आगरा, मथुरा, बिजनौर, कानपुर और बलिया के खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता के प्रथम दिन बालिका वर्ग के मुकाबले कराए गए, जिनमें सब जूनियर बालिका वर्ग 40 किलोग्राम में प्रथम स्थान-अदिति सिंह व द्वितीय स्थान पर अंशिका सिंह रहीं। 45 किग्रा में प्रथम स्थान-रियांशी परमार व द्वितीय स्थान पर शिवांगी रहीं। 50 किलोग्राम में प्रथम स्थान-रिया चौधरी व द्वितीय स्थान पर खुशी रहीं। 55 किलोग्राम में प्रथम स्थान-गौरी शर्मा व द्वितीय स्थान पर पूजा रही। 60 किलोग्राम भार वर्ग में प्रथम स्थान पर तनिष्का चौधरी रहीं। 70 किलोग्राम में प्रथम स्थान पर आयुषी सागर रहीं। वहीं 70 प्लस में सलोनी रावत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर बालिका कैटेगरी में 45 किलोग्राम में कंचन भारती, 50 किलोग्राम में अंजलि विश्नोई, 55 किलोग्राम कविता, 60किलोग्राम में मानवी चौधरी, 70किलोग्राम में ईशा, 70 प्लस में अनुष्का दुबे प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दूसरे दिन बालक वर्ग, यूथ वर्ग ओर सीनियर पुरुष की प्रतियोगिता कराई जाएगी। इस अवसर पर कोच व समस्त स्टॉफ मौजूद रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।