Congress Protests Against Private School Arbitrary Pricing in Moradabad निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कल, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsCongress Protests Against Private School Arbitrary Pricing in Moradabad

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कल

Moradabad News - कांग्रेस ने निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को मुरादाबाद में प्रदर्शन की योजना बनाई है। पार्टी का कहना है कि अभिभावकों को कॉपी, किताबें और ड्रेस के लिए अधिक कीमत चुकाने पर मजबूर किया जा रहा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादThu, 10 April 2025 06:47 PM
share Share
Follow Us on
निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन कल

निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेस विरोध-प्रदर्शन करेगी। कलक्ट्रेट पर होने वाले प्रदर्शन के लिए कांग्रेसियों ने रणनीति तैयार की है। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर शुक्रवार को मुरादाबाद में कांग्रेसी विरोध जताएंगे। कांग्रेस का कहना है कि निजी स्कूलों की मनमानी दुकानों से ही कॉपी, किताबें, ड्रेस के नाम पर मुंहमांगे दाम खरीदने के लिए अभिभावकों को मजबूर किया जा रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता सुधीर पाठक का कहना है कि इस मुद्दे पर प्रदेश सरकार की चुप्पी के खिलाफ कांग्रेस इसे मनमानी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने की मांग करते हुए न्यायवली बनाने पर जोर देंगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।