झांकियों से दर्शायी गई बृहस्पति देव की महिमा
Moradabad News - श्री देवगुरु बृहस्पति महाराज की भव्य शोभायात्रा मनोकामना श्री हनुमान मंदिर से निकली। समाजसेवी राजेश रस्तोगी ने शोभायात्रा का शुभारंभ किया। महिलाएं पील वस्त्र में कलश और जलते दिये लेकर चलीं। शोभायात्रा...

श्री देवगुरु बृहस्पति महाराज की भव्य शोभायात्रा रेलवे कॉलोनी स्थित मनोकामना श्री हनुमान मंदिर से निकाली गई। इसका शुभारंभ समाजसेवी राजेश रस्तोगी ने नारियल फोड़ कर किया। इसमें शामिल झांकियों से गुरु बृहस्पति देव की महिमा वर्णित की गई। इस मौके पर प्रिया अग्रवाल भी मौजूद रहीं। फूलों की बरसात के साथ शोभायात्रा के आगे बढ़ते ही बृहस्पति देव के जयकारे गूंजने लगे। इसमें शामिल बृहस्पतिदेव की झांकी सहित अन्य झांकियां बृहस्पति देव की महिमा का सजीव चित्रण करती रहीं। महिलाएं पील वस्त्र के साथ सिर पर कलश और हाथ में जलते दिये लिए रहीं। शोभायात्रा कोर्ट रोड गुरहट्टी चौराहा, बाजार गंज, कोतवाली, चौमुखा पुल होते हुए रेती मोहल्ले स्थित बृहस्पति देव के मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई।
जहां गुरु माता मिथिलेश शर्मा ने आरती कर शोभायात्रा को विश्राम दिया और कलश स्थापना कराई गई। अंत में प्रसाद वितरित किया गया। रास्ते भर श्रद्धालु पुष्प वर्षा और बृहस्पति देव की आरती कर स्वागत करते रहे। व्यवस्था में गुरुमाता मिथिलेश शर्मा सहित विष्णु शर्मा, नानू शर्मा, रवि शर्मा, विशाल शुक्ला, विपिन गुप्ता, शरद सक्सेना,बिट्टू,मोहित गौर, राम निवास शर्मा, कन्हैया सक्सेना, राजू गुप्ता, जूली अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, मोना वार्मा, इशांत शर्मा, अंजना शर्मा, निधि गुप्ता, मुन्नी देवी,शालिनी गुप्ता, नित्या शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।