निरंकारी सत्संग समागम का हुआ आयोजन
Moradabad News - करनपुर चौराहा में निरंकारी क्षेत्रीय संत समागम का आयोजन किया गया। राधेश्याम ने कहा कि इंसान का शरीर पांच तत्वों से बना है और मृत्यु के बाद ये तत्व मिल जाते हैं। कार्यक्रम के बाद श्रद्धालुओं ने लंगर का...

क्षेत्र के अंतर्गत करनपुर चौराहा में निरंकारी क्षेत्रीय संत समागम का आयोजन किया गया। जिला रामपुर के संयोजक राधेश्याम ने अपने प्रवचनों में कहा कि इंसान का शरीर पांच तत्वों से मिलकर बना है धरती, अग्नि,जल, हवा, और आकाश ।इंसान की मृत्यु होने के बाद यह पांच तत्व अपने-अपने तत्वों में मिल जाते हैं लेकिन जो छटा तत्व इंसान को जीव के रूप में मिला है वह कहां जाता है। सत्संग के पश्चात सभी श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद बड़े ही श्रद्धा पूर्वक ग्रहण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉक्टर बाबू सिंह,होती सिंह, कमल कुमार ,महेंद्र सिंह, भजन सिंह, ध्यान सिंह,मोतीराम, ज्ञानी सिंह, त्रिवेणी शंकर, चंद्रपाल सिंह, पूरन सिंह, ग्राम प्रधान रेखा देवी ,अनीता देवी, कमलेश देवी, नीतू देवी ,सविता देवी, आस्था, वंशिका ,अवनी, पूनम ,कामिनी, निधि आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।