चौबीस घंटे पेयजल को तरसे कुंदनपुर लाइपार के लोग
Moradabad News - मुरादाबाद के कुंदनपुर लाइनपार क्षेत्र में 14 जून से पेयजल संकट बना हुआ है। इस समस्या से लगभग 20,000 लोग प्रभावित हुए हैं। गंदे पानी की आपूर्ति और टैंकरों की कमी ने स्थिति को और बिगाड़ दिया। जलकल विभाग...

मुरादाबाद। मुरादाबाद कुंदनपुर लाइनपार की बड़ी आबादी पेयजल की समस्या से जूझी। यहां कन्या जूनियर हाईस्कूल के आसपास के बहुत बड़े क्षेत्र में चौदह जून से पेयजल की समस्या रही। इससे तमाम लोगों को दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। लाइनपार क्षेत्र के कुंदनपुर, प्रकाशनगर, प्रेमनगर, रामेश्वर कॉलोनी, राम तलैया में पेयजल के लिए ज्यादा हाहाकार मचा। काफी प्रयास किए गए तो चौबीस घंटे बाद पेयजल आपूर्ति बहाल हो सकी। पहले काफी देर तक गंदा पानी आने से भी समस्या का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के निवासी जयानंद सुयाल ने बताया कि करीब 20 हजार आबादी ने यहां संकट झेला। इस भीषण गर्मी में पेयजल आपूर्ति बंद होने से इस प्रचंड गर्मी में लोग परेशान हुए।
यहां पेयजल की आपूर्ति ठप होने से त्राहि त्राहि मच गई। हालात ऐसे हो गए कि टंकियो मे जमा करके रखा गया पानी भी समाप्त हो गया। पूरी तरह से रविवार की शाम आपूर्ति सामान्य हो सकी। दिन में गंदे पानी का आपूर्ति से भी लोगों को खासी दुश्वारियां झेलनी पड़ीं। आसपास के हैंडपंप लोगों का सहारा बने। हैंडपंपों पर कतारें लगी रहीं। कुछ जगह टैंकर से भी आपूर्ति कराई गई। पानी भरने को लेकर आपस में झड़प भी हुई। स्थिति की जानकारी होने पर जलकल विभाग ने टैंकर भेजे। टैंकर व हैंडपंप पर कई बार लोगों में आपस में बहस हुई। राधे श्याम, प्रेम किशोर, राजू आदि ने बताया कि आज सुबह ग्यारह बजे के आसपास पानी आया लेकिन गंदा पानी आने से समस्या हुई। पिछले कई दिनों से पानी का संकट है। जलकल के अधिकारियों के अनुसार फाल्ट दुरुस्त करवा लिया है। सप्लाई शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।