Shocking Rape Case of Minor in Bilari Accused Arrested घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, Moradabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsShocking Rape Case of Minor in Bilari Accused Arrested

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Moradabad News - बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी रब्बानी ने घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और बाद में धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने पीड़िता के भाई की...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादFri, 18 April 2025 08:49 PM
share Share
Follow Us on
घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

बिलारी कोतवाली क्षेत्र के गांव में किशोरी के साथ दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। गांव के ही युवक ने गुरुवार रात घर में घुसकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बाद में धमकी देते हुए भाग गया। पीड़िता के भाई की तहरीर पर पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना के बाद एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने खुद गांव पहुंचकर घटना स्थल का मौका मुआयना किया। थाना बिलारी के गांव निवासी 14 वर्षीय किशोरी के माता-पिता गुरुवार को एक रिश्तेदार के चालीसवें में शामिल होने दिल्ली गए थे। घर में 14 वर्शीय किशोरी और उसका भाई अकेले थे। गुरुवार देर रात भाई ने बिलारी थाने पर पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि रात करीब 10 बजे वह अपने ताऊ के घर किसी काम से गया था। घर में उसकी बहन अकेली थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान गांव का ही रब्बानी नाम का युवक घर में घुस गया। आरोपी ने किशोरी को डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। बाद में किसी से शिकायत कने पर पीडि़ता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। भाई जब ताऊ के घर से लौटकर वापस अपने घर पहुंचा तो पीड़िता किशोरी बेसुध हालत में पड़ी थी। उसे समझते देर नहीं लगी कि इसके साथ कुछ गलत हुआ है। जानकारी लेने के बाद भाई ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही रात में ही इंस्पेक्टर बिलारी अमरनाथ वर्मा टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पीड़िता को आनन-फानन में मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। साथ ही आरोपी रब्बानी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गए। कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी रब्बानी को उसके गांव से ही गिरफ्तार कर लिया। वह भागने की फिराक में था। शुक्रवार दोपहर पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। उधर घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह भी शुक्रवार सुबह गांव पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का मौका मुआयना करने के साथ ही पीड़िता का हाल जाना। मौके पर फॉरेंसिक विभाग की फील्ड यूनिट बुलाकर जांच पड़ताल कराके साक्ष्य संकलन भी कराया गया।

वर्जन...

बिलारी थाना क्षेत्र के गांव निवासी किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। उसके भाई की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। मेडिकल और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- कुंवर आकाश सिंह, एसपी देहात

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।