Hindi NewsUttar-pradesh NewsMoradabad NewsState Women s Commission Member Educates Pregnant Women on Health and Nutrition
चेहरे की चमक नहीं आंतरिक मजबूती पर जोर दें महिलाएं
Moradabad News - मुरादाबाद। राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने यहां सर्किट हाउस में
Newswrap हिन्दुस्तान, मुरादाबादWed, 16 April 2025 02:03 PM
राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने यहां सर्किट हाउस में जनसुनवाई की। चार महिलाओं की फरियाद सुनी और गर्भवती तथा धात्री महिलाओं को स्वास्थ्य का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि हमारा स्वास्थ्य सबसे महत्वपूर्ण है। महिलाएं परिवार पालतीं हैं। फैशन के युग में हम मेकअप पर ध्यान दे रहे हैं जबकि, जरूरी है आंतरिक मजबूती। उन्होंने धात्री महिलाओं को पोषण पोटली बांटीं और कहा कि सभी खान-पान ध्यान दें। अपनी आंतरिक और शारीरिक मजबूती ठीक रखें। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी जानकी देवी आर्य ने विभाग की ओर से राज्य महिला आयोग की सदस्य का स्वागत किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।