ब्लॉक परिसर में महिलाओं को किया सम्मानित
Moradabad News - डिलारी। गुरुवार को ब्लॉक डिलारी के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महारानी अहिल्याबाई हो

गुरुवार को ब्लॉक डिलारी के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महारानी अहिल्याबाई होलकर के चरित्र जीवन पर प्रकाश डाला गया और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष आदेश चौधरी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी डिलारी त्रिलोक चंद्र ने की। कार्यक्रम की व्यवस्था ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन चौधरी ने की। कार्यक्रम का संचालन सतबीर सिंह ने किया। कार्यक्रम में अतिथियों का फूल माला डालकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर डॉक्टर अनुपम शर्मा, दिनेश शर्मा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा वर्कर आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।