शिक्षक संघ की ब्लॉक अध्यक्ष बनीं सपना सक्सेना
Moradabad News - :: फोटो मुरादाबाद, कार्यालय संवाददाता। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार को निपुण भारत स्मृति चिन्ह भेंट

उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ की पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार को निपुण भारत स्मृति चिन्ह भेंट किया। जिला अध्यक्ष डॉ. ऋतु त्यागी और जिला महामंत्री पूनम सक्सैना, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अलका वर्मा के साथ मूंढापांडे ब्लॉक संगठन के अन्य पदाधिकारियों ने भेंट शिष्टाचार भेंट की। जिलाध्यक्ष द्वारा सत्र 2025-26 की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से सपना सक्सेना को ब्लॉक अध्यक्ष, सरिता रस्तोगी को ब्लॉक महामंत्री, मधु सक्सैना को ब्लॉक संरक्षक, कंचन वर्मा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मोनी खन्ना को संयुक्त महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही रश्मि रानी को कोषाध्यक्ष, हेमा रानी को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।