घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर पीटा
Moradabad News - मझोला थाना क्षेत्र में एक युवक ने एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता की। जब महिला ने विरोध किया, तो आरोपी ने मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए, लेकिन आरोपी धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने शिकायत...

मझोला थाना क्षेत्र में युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और अश्लीलता की। विरोध करने पर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आसपास के लोग आए तो आरोपी धमकी देते हुए भाग गया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। थाना मझोला के लाकड़ी फाजलपुर चौकी क्षेत्र निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे वह घर में अकेली थी। आरोप लगाया कि उसी दौरान मोहल्ले का ही रहने वाला आकाश नाम का युवक शराब पीकर घर में घुस आया। आरोपी ने पीड़िता के साथ छेड़छाड़ और अश्लीलता करनी शुरू कर दी।
विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दिया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के महिलाएं वहां आ गई। इस पर आरोपी पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग निकला। एसएचओ मझोला आरपी शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी आकाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।