भगवान परशुराम के आदर्शों पर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान
Shamli News - भगवान परशुराम की प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुनील भराला, पूर्व सांसद राघव लखनपाल और विधायक उमेश शर्मा ने कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया। सभी ने...

भगवान परशुराम की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलकर समाजिक कुरीतियों को दूर करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में पूर्व राजयमंत्री सुनील भराला, पूर्व सांसद राघव लखनपाल, उत्तराखंड विधायक उमेश शर्मा आदि ने प्रतिमा का अनावरण किया। सुनील भराला ने कहा भगवान परशुराम का अपने आप को वंशज बताना तभी सार्थक है जब हम उनके विषय मे सम्पूर्ण जानकारी रखते हो। जलालाबाद के गांव चन्दैनामाल मे परशुराम मन्दिर सेवा समिति के तत्वावधान मे गांव के बाहरी छोर पर भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री एवं राष्ट्रीय परशुराम परिषद के संस्थापक पंडित सुनील भराला, पूर्व सांसद, राघव लखनपाल शर्मा, व उत्तराखंड से विधायक पण्डित उमेश शर्मा ने प्रतिमा अनावरण किया।
पूर्व राज्यमंत्री सुनील भराला ने कहा कि कुरीतियो से दूर रहते हुए भगवान परशुराम के पराक्रम एवं आदर्शो करा अध्ययन करें उनके अवतरण के विशय मे गूढ अध्ययन करें। विश्वभर मे उन 56 स्थानो के विषय मे जाने जहां भगवान परशुराम के अंश किसी ना किसी रूप् मे विद्यमान है। तभी हम उनके वंशज कहलाने के अधिकारी बन सकते है। पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने अपने अवतरण की सार्थकता को उस युग के 21 बार अत्याचारी राजाओ को अंत कर धर्म का साम्राज्य स्थापित किया। उत्तराखंड खानपुर के विधायक उमेश शर्मा ने युवाओं से आहवाहन किया कि वह भगवान परशुराम के आदर्शो की राह पर चलकर गरीब असहाय लोगो की सहायता का संकल्प ले। चूकि ब्राहमण देश समाज को रास्ता दिखाने का कार्य करता है। बिना रूके बिना परवाह किये हम अपने जीवन उददेश्य के प्रति संकल्पित रहना होगा। इससे पूर्व प्रातः हवन यज्ञ का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम के अंत मे संत ललिता नन्द जी महाराज द्वारा सभी को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता दिनेश शर्मा व सुरेन्द्र शर्मा ने की संचालन नरेश शर्मा गोगमा द्वारा किया गया। पूर्व प्रधान मामचन्द शर्मा, सपा नेता राकेश शर्मा, विकास शर्मा, अभिषेक कौशिक, विजय कोशिक, सूरज, आनन्द शर्मा, सभासद देवेन्द्र पण्डित,भाजपा नेता बोबी शर्मा, राहुल शर्मा , सन्तोष शर्मा, मोनू शर्मा, रजनीश शर्मा आदि का सहयोग रहा। सुनील भराला जलालाबाद में पंडित बोबी शर्मा के आवास पर भी पहुंचे। यहां उन्होंने कहा कि जल्द ही वह समाजिक जागरूकता के लिए रथ यात्रा का आयोजन करेंगे। जिसमे युवओ को भगवान परशुराम के आदर्शो को अपनाने के लिए जाग्रत करेंगे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।