अखिल भारतीय जाट महासभा ने किया महिला विंग का गठन
Muzaffar-nagar News - अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक में महिला विंग के जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक में जाटों को केंद्रीय सेवाओं में आरक्षण दिलाने की दिशा में चर्चा हुई। वंदना बालियान को...

अखिल भारतीय जाट महासभा की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें गठित की गई महिला विंग की जिलाध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। रविवार को पचैंडा रोड स्थित एक रिजॉर्ट में अखिल भारतीय जाट महासभा की एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष चौ. ब्रजवीर सिंह ने बताया कि केंद्रीय सेवाओं में जाटों को आरक्षण दिलाने को लेकर अखिल भारतीय जाट महासभा ने कमर कस ली है। प्रदेश अध्यक्ष प्रताप चौधरी और महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष मालती बना सांगवान द्वारा महिला विंग के गठन को लेकर दिशा निर्देश दिए गए थे, जिसमें वंदना बालियान को जिलाध्यक्ष घोषित किया गया।
बैठक में नवनियुक्त जिलाध्यक्ष और अन्य महिला पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वंदना बालियान, महानगर अध्यक्ष बबीता चौधरी, प्रदेश प्रवक्ता ममता चौधरी, अनिता वर्मा, ममता माधुरी, रीतू मलिक, रीना, लवी, भारती, संगीता बालियान, सरिता, कविता, मनीषा निर्वाल, सुनीता राठी, बबीता चौधरी, अंजु चौधरी, अंजु चौधरी, ममता बालियान, विजयता चौधरी, प्रीति मलिक, अनिता जिला संयोजक अंकुर काकरान, अरविंद जोहल, संजीव चौधरी, युवा जिला अध्यक्ष कार्तिक राठी, मनीष अहलावत आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।