Extreme Heat and Humidity Plague Muzaffarnagar Residents गर्मी व उमस से लोगों का जीना हुआ मुहाल, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsExtreme Heat and Humidity Plague Muzaffarnagar Residents

गर्मी व उमस से लोगों का जीना हुआ मुहाल

Muzaffar-nagar News - फोटो - 5 से 7गर्मी व उमस से लोगों का जीना हुआ मुहालगर्मी व उमस से लोगों का जीना हुआ मुहालगर्मी व उमस से लोगों का जीना हुआ मुहाल

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरTue, 17 June 2025 11:52 PM
share Share
Follow Us on
गर्मी व उमस से लोगों का जीना हुआ मुहाल

मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, अब उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। चिपचिपी और असहनीय गर्मी का आलम रहा, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय आसमान में हल्के बादल छाए हुए थे। दिन में सूरज निकलने से गर्मी और उमस बढ़ गयी। हवा में भारी नमी के कारण पसीना सूख नहीं रहा है, जिससे लोग चिपचिपी गर्मी और घुटन महसूस कर रहे हैं। कूलर और पंखे भी इस उमस भरी गर्मी से राहत देने में नाकाम साबित हो रहे हैं।

लोग दिन में बाहर निकलने पर सूरज की गर्मी से बचने के लिए मुंह ढककर जाते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों तक मुजफ्फरनगर और आसपास के इलाकों में इसी तरह की उमसभरी गर्मी जारी रहने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।