Go Cycle Go Green Campaign Art Competition at Deepchandra Gran Chamber Inter College सड़क सुरक्षा के लिए गो साइकिल, गो ग्रीन अभियान चलाया, Muzaffar-nagar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsMuzaffar-nagar NewsGo Cycle Go Green Campaign Art Competition at Deepchandra Gran Chamber Inter College

सड़क सुरक्षा के लिए गो साइकिल, गो ग्रीन अभियान चलाया

Muzaffar-nagar News - सड़क सुरक्षा के लिए गो साइकिल, गो ग्रीन अभियान चलाया सड़क सुरक्षा के लिए गो साइकिल, गो ग्रीन अभियान चलायासड़क सुरक्षा के लिए गो साइकिल, गो ग्रीन अभिया

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगरWed, 14 May 2025 06:27 PM
share Share
Follow Us on
सड़क सुरक्षा के लिए गो साइकिल, गो ग्रीन अभियान चलाया

दीपचंद्र ग्रेन चैंबर इंटर कॉलेज नई मंडी में भारत सरकार द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत गो साइकिल गो ग्रीन अभियान चलाया गया। जिसमें एक कला प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय में किया गया। जिसमें लगभग 156 बच्चों ने प्रतिभा किया। यह प्रतियोगिता (हरकुलिस/बीएसए) साइकिल कंपनी के सौजन्य से की गई। टी आई साइकिल ऑफ़ इंडिया कंपनी से आशुतोष शुक्ला एवं साइकिल कंपनी के डीलर पंकज गर्ग गर्ग साइकिल वाले इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले छात्र को कंपनी की ओर से एक साइकिल पुरस्कार में दी गई एवं द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इसके अतिरिक्त शेष 12 बच्चों को प्रमाण पत्र देकर उनका प्रोत्साहन किया गया। कंपनी से आये आशुतोष शुक्ला ने बच्चों को कंपनी के द्वारा सरकार के इस अभियान को गो साइकिल ग्रीन इंडिया से अवगत कराया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमान हुसैन द्वितीय स्थान मनीष कुमार एवं तृतीय स्थान लक्ष्यदीप ने प्राप्त किया। विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल ने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनका मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार शर्मा एवं अभिषेक जैन द्वारा किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।