Who is the king of diamonds This country owns the world largest mines हीरों का बादशाह कौन? दुनिया की सबसे बड़ी खदानों पर इस देश का कब्जा
Hindi Newsफोटोहीरों का बादशाह कौन? दुनिया की सबसे बड़ी खदानों पर इस देश का कब्जा

हीरों का बादशाह कौन? दुनिया की सबसे बड़ी खदानों पर इस देश का कब्जा

वर्ल्ड एटलस की 2024 की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया की 10 सबसे बड़ी हीरा खदानों में से पांच सिर्फ रूस में स्थित हैं।

Himanshu TiwariWed, 14 May 2025 10:53 PM
1/11

दुनिया की 10 सबसे डायमंड माइन की लिस्ट

हीरे धरती के गर्भ में लाखों सालों से सजे पड़े हैं। ये बेशकीमती रत्न आमतौर पर किम्बरलाईट नाम की ज्वालामुखीय चट्टानों में पाए जाते हैं और ज्वालामुखी विस्फोट के जरिए धरती की सतह तक पहुंचते हैं। वर्ल्ड एटलस ने 2024 में एक रिपोर्ट में दुनिया की 10 सबसे बड़ी डायमंड माइन का जिक्र किया था, जिनमें से पांच सिर्फ रूस में हैं।

2/11

आइखाल, रूस

दुनिया की सबसे बड़ी हीरा खदान रूस के साखा क्षेत्र में है। यहां करीब 175 मिलियन कैरेट हीरे का भंडार है। हर साल करीब 13 लाख कैरेट हीरा निकाला जाता है।

3/11

ज्वानेंग, बोत्सवाना

कालाहारी रेगिस्तान में स्थित यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी खदान है, जिसमें 166 मिलियन कैरेट का भंडार है।

4/11

उदाच्नी, रूस

उगाच्नी का इसका मतलब ही होता है ‘भाग्यशाली’। रूस में स्थित यह खदान करीब 164 मिलियन कैरेट की संपदा समेटे हुए है।

5/11

जुबिली, रूस

एक और विशाल खदान रूस के याकुतिया में है। यहां करीब 153 मिलियन कैरेट हीरा मौजूद है।

6/11

न्युरबा, रूस

13 करोड़ 30 लाख कैरेट का भंडार लिए यह रूस की पांचवीं सबसे बड़ी खदान है।

7/11

ओरापा, बोत्सवाना

यहां से 2022 में करीब 8.85 करोड़ कैरेट हीरा निकाला गया था।

8/11

कटोका, अंगोला

यह खदान अंगोला के हीरा उत्पादन का 75% हिस्सा योगदान करती है।

9/11

एकाटी, कनाडा

यह खदान 1998 से चालू है और 2034 तक उत्पादन की संभावना है।

10/11

वेनिसिया, दक्षिण अफ्रीका

यह खदान डि बीयर्स कंपनी द्वारा संचालित है और इसमें 2046 तक हीरा निकल सकता है।

11/11

मिर, रूस

रूस में स्थित इस खदान को 2017 में एक हादसे के बाद बंद कर दिया गया है, मगर इसमें भी 5.7 करोड़ कैरेट हीरे का भंडार मौजूद है।