विसावर कांड में डॉक्टर की हुई गवाही
Hathras News - विसावर में सात साल की मासूम के साथ हुआ था दुष्कर्म विसावर कांड में डॉक्टर की गवाहीविसावर कांड में डॉक्टर की गवाहीविसावर कांड में डॉक्टर की गवाहीविसावर

बिसावर में सात साल की मासूम के साथ हुआ था दुष्कर्म हाथरस,कार्यालय संवाददाता। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय में बिसावर क्षेत्र में हुए सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में बुधवार को चिकित्सक की गवाही हुई। अब इस मामले में 17 मई को सुनवाई होगी। अभियोजन पक्ष के अनुसार थाना सादाबाद में सात वर्ष की बच्ची को बहला फुसलाकर ले जाकर उसके साथ गलत काम करने के संबंध में एक युवक के विरुद्ध 16 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दरिंदगी की इस घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में काफी आक्रोश बढ़ गया था।
इस घटना से कानून व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई थी। इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट चित्रा शर्मा के न्यायालय में हो रही है। न्यायालय में इस मामले में सादाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात चिकित्सक की गवाही हुई। न्यायालय में अब इस मामले में 17 मई की तिथि नियत है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।